इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: गर्भवती भूखी हथिनी को लोगों ने खिलाया पटाखों से भरा अनानास, तड़प-तड़पकर हुई मौत
केरल में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां कुछ लोगों ने एक गर्भवती भूखी हथिनी को अनानास के बीच पटाखे डालकर खिला दिए। ये पटाखे हथिनी के मुंह में फट गए। इससे हथिनी के साथ-साथ उसके पेट में पल रहा बच्चा भी मर गया। इस अमानवीय घटना को वन विभाग के एक कर्मचारी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। अब इस घटना के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग हो रही है। उधर, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक बयान में कहा कि पर्यावरण मंत्रालय ने केरल में एक हाथी की मौत पर गंभीरता से लिया है। इस घटना पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना केरल के मलप्पुरम जिले की है। यहां एक गर्भवती भूखी हथिनी भोजन की तलाश में जंगल के बाहर आ गई थी। भोजन की तलाश में वह गांव में भटक गई। ऐसे में कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत की और उसे अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया। भूख के कारण हथिनी ने वह अनानास खा ...
